गढ़मुक्तेश्वर: गांव न्याजपुर निवासी भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ फोन पर धमकी देने का कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव न्याजपुर निवासी भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपल आर्य ने बताया कि उनके फोन पर अज्ञात नंबरों से उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। वह किसान नेता है और किसानों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। थाना सिंभावली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।