गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मीरा की रेती रोड पर कैंटर ने अज्ञात व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मीरा की रेती रोड पर कैंटर ने पैदल जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।