गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाने के निवासी व्यक्ति ने दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर ₹20 लाख ठगने का कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी अशोक पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दोस्ती 20 वर्ष पहले गढ़ निवासी रविंद्र कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने संबंध का फायदा उठाकर बताया कि उनके दोस्त सोनक मारिया के पिता की तबीयत अधिक खराब है जिनके उपचार के लिए उसने दो बार में रविंद्र व उसके दोस्त के खाते में 10-10 लाख दे दिए।लेकिन उन्होंने रुपए वापस नहीं किए