गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर बहन को फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर बहन को फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया है और आरोप है जब मैने इस चीज का विरोध किया तो आरोपी ने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिया अब मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।