गढ़मुक्तेश्वर: महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए DM और SP ने तीर्थ नगरी बृजघाट का किया निरीक्षण
26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को तीर्थ नगरी बृजघाट का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं इस दौरान शीर्ष अधिकारियों ने गंगा घाट, आरती स्थल आदि का भ्रमण किया और कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।