कासगंज: कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने विहार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि
बिहार में हुए भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर का विरोध अब उत्तर प्रदेश में भी फैल गया है। कासगंज जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान मृतक भरत तिवारी को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।