दतिया नगर: गोविंद मंदिर के पास जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹63,010 जब्त
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद मंदिर के पास में कोतवाली पुलिस ने रविवार को दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों पर ल जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई का खुलासा सोमवार सुबह 10 बजे कोतवाली ने खुलासा किया हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद मंदिर के पास दबिश दी।