बारां: जिले में 23 जून को आमने-सामने हो सकते हैं कांग्रेस व भाजपा, प्रशासन अलर्ट
Baran, Baran | Jun 19, 2025 बारां जिले में 23 जून को सियासत गरमाने वाली है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। प्रशासन के लिए यह दिन कानून-व्यवस्था की अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। एक तरफ कांग्रेस ‘संविधान बचाओ रैली’ के तहत एसपी ऑफिस का घेराव करने की तैयारी में है।