काको: शराब के नशे में हंगामा कर रहे नालंदा जिले के व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | Jun 28, 2026 काको थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोहेल आलम मलाह, इस्लामपुर, जिला नालंदा का निवासी है। गश्ती के दौरान उसे हंगामा करते पकड़ा गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।