नवाबगंज: बाराबंकी में जमीन कब्जाने के आरोप पर भाजपा एमएलसी अंगद सिंह ने दी सफाई
बाराबंकी में भाजपा एमएलसी अंगद सिंह पर जमीन पर पिस्तौल के बल पर कब्जा करने के लगाए गए आरोपों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया है।एमएलसी का मंगलवार करीब 2बजे कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा साजिश रची गई है और लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।भाजपा एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि उनके पास कोई पिस्तौल नहीं है।