घोड़ाडोंगरी: छुरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, रानीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है
घोड़ाडोंगरी तहसील के छुरी गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।