घोड़ाडोंगरी: सारनी में कुनबी समाज संगठन ने रविंद्र देशमुख की आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
सारनी में कुनबी समाज संगठन ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन को ज्ञापन सोपा।ज्ञापन के माध्यम से 3 दिन के अंदर फरार 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।3 दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन एवं चक्काजाम की चेतावनी दी गई।