सड़क किनारे दिखा कई फीट लंबा जहरीला बैंडेड करैत सांप, VIDEO वायरल
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन से दुर्लभ और बेहद विषैले बैंडेड करैत सांप का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। भीरा-मैलानी रोड पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में करीब 4 से 5 फीट लंबे बैंडेड क्रेट को दूसरे सांप को निगलते हुए देखा गया। राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सांप की पहचान बैंडेड करैत (Bungarus fasciatus) के रूप में की। विशेषज्ञों के मुताबिक यह करैत प्रजाति का विषैला सांप है और दूसरे सांपों का भी शिकार करता है। यह आमतौर पर रात में सक्रिय रहता है और पानी या धान के खेतों के आसपास पाया जा सकता है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल या बफर जोन में सांप दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वन विभाग को सूचना दें।
#DudhwaNationalPar
Raipur, Raipur | Aug 30, 2026