मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर में पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, देवर, ननद सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुक़दमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता आंचल सिंह निवासी रयां थाना सुजानगंज ने बताया हैं कि प्रार्थिनी की शादी 17 अप्रैल 2022 को हिन्दू रिति रिवाज के साथ अंकित सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी सराय रूस्तम थाना मुंगराबादशाहपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिए।