मछलीशहर: मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन समेत 15 लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाज़ी व अन्य धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सादीगंज मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश मोर्य ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके चाचा कुलदीप व अन्य सह खातेदारों से दस्तावेजों में कूटरचना व हेराफेरी करके संजय जायसवाल व अन्य को भूमिधरी जमीन बेच दिया । चेयरमैन संजय जायसवाल, उनकी पत्नी समेत 15 लोगो फर्जी कागज बनाकर भूमि को अपने नाम से रजिस्ट्री कराकर कब्जा कर लिया।