मछलीशहर: थाना मीरगंज पुलिस टीम ने नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बंधवां स्थित गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज रामगढ़ के समीप एक अभियुक्त तरमीन पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम बरावां थाना मीरगंज को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई की गई।