मंडला: माहिष्मती घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में एसडीईआरएफ और होमगार्ड जवानों ने किया श्रमदान
Mandla, Mandla | May 27, 2026 गंगा दशहरा के दूसरे दिन कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के आव्हान पर जिला कमांडेंट नरेश साहू के निर्देशन में माहिष्मती घाट नर्मदा तट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में जल की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से घाट परिसर में साफ-सफाई की गई।