राजगढ़: राजगढ़ पुलिस ने 36 बोतलें अंग्रेजी शराब के साथ ड्राइवर को किया गिरफ्तार
राजगढ़ पुलिस ने यशवंतनगर बाजार के पास गिरिपुल की ओर से आ रही अल्टो कार से 36 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं। आरोपी ओमप्रकाश के पास वैध लाइसेंस नहीं था। थाना राजगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की।