पटना ग्रामीण: पटना में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 'बिहार आइडिया फेस्टिवल पोर्टल' का शुभारंभ किया
पटना में सोमवार की दोपहर 12 बजे उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 'बिहार आइडिया फेस्टिवल पोर्टल' का शुभारंभ किया। यह पोर्टल नवप्रवर्तकों,उद्यमियों,छात्रों और स्टार्ट अप्स को अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु एक डिजिटल मंच प्रदान करता है। उद्योग विभाग,योरस्टोरी मीडिया और जीविका की साझेदारी में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य 10,000 से अधिक नवाचार आधारित विचार जुटाना है।