ऊन: झिंझाना के मेरठ-करनाल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के पास अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
रविवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के अहमदगढ़ स्थित मेरठ करनाल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।