मीनापुर: घोसौत गांव में विधायक के अंगरक्षक के साथ मारपीट, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत स्थित मिनाही प्राथमिक विद्यालय के समीप विधायक अजय कुमार के अंगरक्षक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में अंगरक्षक संजय कुमार ने सिवाईपट्टी थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित किया है