बंजरिया: सिसवा पश्चिमी में निर्मित पंचायत सरकार भवन में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
सिसवा पश्चिमी पंचायत में निर्मित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को असमाजिक तत्व के लोगो के द्वारा तोड़ फोड़ की गई। मुखिया माया देवी ने घटना की जानकारी बीपीआरओ को लिखित रूप में दे दी है। करोड़ो रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का अब तक उद्घाटन भी नही हुआ है। मुखिया के अनुसार भवन के चारो तरफ बाहरी खिड़कियों के शीशे को पत्थर व डंडा मार कर फोड़ दिया गया है।