टेहरोली: बंगरी बंगरा से कावड़ भरने ओरछा निकले शिवभक्तों का भव्य स्वागत, सोमवार को होगा जलाभिषेक
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बंगरी बंगरा से आज शुक्रवार को समय 4 बजे बुंदेलखंड की रामनगरी ओरछा धाम के लिए सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का जयकारे लगा भव्य स्वागत कर रवाना किया गया कावड़िया ओरछा की बेतवा नदी के कंचना घाट पर डुबकी लगा कावड़ भर ओरछा धीश भगवान राम राजा के दर्शन कर तीन दिनों की पैदल यात्रा में चलकर सावन मास के द्वितीय सोमवार को कावड़ लायेंगे