धोरैया: लहोरिया गांव से धोरैया पुलिस ने पैर बालू घाट से बालू लादकर आ रहे एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक गिरफ्तार
धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर पैर बालू घाट से अवैध तरीके से बालू लादकर आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को लहोरिया गांव के पास से जप्त कर लिया, वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पैर गांव निवासी जयराम मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के चालक व अज्ञात मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया