धोरैया: उरकुसिया पुल के पास से धोरैया पुलिस ने बाइक सवार दो युवक को 1 लीटर देसी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
उरकुसिया पुल के पास से धोरैया पुलिस ने बाइक सवार कारोबारी दो युवक को 1 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ाया युवक बाराहाट थाना क्षेत्र के घटेरा निवासी प्रदीप राय तथा रजौन थाना क्षेत्र के बसुवारा निवासी संजय राय है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बांका जेल भेज दिया गया है.