ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक भिड़े: बीच सड़क धक्का-मुक्की, बादमे माफ़ी का वीडियो आया सामने…
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने उस वक्त हंगामा हो गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस बढ़ी और दोनों के बीच सड़क पर धक्का-मुक्की व हाथापाई होने लगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद किस बात पर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है।