गुमला: ज़िले में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया
Gumla, Gumla | Jun 19, 2025 विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर गुमला जिले में सिकल सेल रोग को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोगों को समय पर जांच, इलाज और बचाव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत सिकल सेल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से हुई।इस रथ को एसडीओ सदर राजीव नीरज,सिविल सर्जन नवल कुमार,एसीएमओ,डीएस रहे।