जांजगीर: वार्ड नंबर 10 में समस्याओं का अम्बार, नव निर्वाचित पार्षद ने नाली की साफ-सफाई शुरू कराई
आज रविवार की सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 10 में कई समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। जिसमें खास कर नाली की साफ सफाई की बड़ी समस्या बनी हुई थी,वार्ड के लोगों ने इन समस्याओं को नव निर्वाचित पार्षद योगेश चौरसिया को अवगत कराया। जिसपर अमल करते हुए नाली की साफ सफाई कराई गई जिससे मोहल्ले में होने वाली गंदगी से राहत मिल सके।