माखन नगर: बज्जरवाड़ा में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 2, 2026
बज्जरवाड़ा में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया ।