दाउदनगर: अग्निशमालय दाउदनगर के तत्वाधान में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, अस्पतालों में चलाया गया जागरूकता अभियान
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। 10:00 बजे कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर 1944 में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पिन फ्लैग लगाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर एवं दाउदनगर औरंगाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया।