लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में 48 घंटे का अखंड रामाधुनी की हुई शुरुआत।
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित मां चंडिका देवी स्थान परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे का अखंड रामाधुनी की शुरुआत की गई है। मंदिर परिसर में अखंड रामाधुनी का आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय का वातावरण देखा गया। जबकि वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों के द्वारा पूजन भी किया जा रहा है।