लखीसराय: कोलकाता में महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या के विरोध में छात्रों ने मेदनी चौकी में निकाला आक्रोश मार्च
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या किया जाने की घटना से देश भर में लोगों में आक्रोश है. इसे लेकर जगह-जगह लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. मेदनीचौकी में इसे लेकर रविवार को छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया. जो रसुलपुर से शुरू होकर मेदनीचौकी बाजार तक आया. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषी को फांसी देने की मांग की गई.