लखीसराय: कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक का रेप के बाद हत्या के विरोध में लखीसराय में विद्यार्थी परिषद ने निकाला आक्रोश मार्च
कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने के विरोध में देश भर में लगातार प्रदर्शन हो रहा है. रविवार को लखीसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई द्वारा घटना के विरोध में लखीसराय आर लाल कॉलेज से शहीद द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला. जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.