डुमरांव: डुमरांव अस्पताल में जच्चा बच्चा किट वितरण में लाखों के घोटाले की आशंका, सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण
Dumraon, Buxar | May 19, 2026 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में जच्चा-बच्चा पोषण किट वितरण को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता की आशंका के बाद सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। मंगलवार की सुबह 9 बजे जारी पत्र संख्या में सिविल सर्जन ने इससे संबंधित रिपोर्ट व मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने का निर्देश दिया है।