#जय माता दी! 🙏✨
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज रामपुर के पावन ननखड़ी क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध कोट काली माता मंदिर के दर्शन और माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला। इस अलौकिक और पवित्र स्थान पर शीश नवाकर, क्षेत्र की जनता की और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ सेवा करने का संकल्प लिया। माता की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।
यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे ननखड़ी और आस-पास के क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए 250 करोड़ की लागत से ऐतिहासिक विकास कार्य प्रगति पर हैं। सड़कें हमारे पहाड़ी क्षेत्रों की जीवन रेखा हैं और इस दिशा में 60 करोड़ की लागत से मुख्य टिक्कर-खमाड़ी मार्ग (Tikkar Khamadi Road) का सुधारीकरण और अपग्रेडेशन किया जा रहा है।
क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि हमारे बागवानों, किसानों और आम जनता का सफर सुरक्षित व सुगम हो सके।
अध्यात्म की शक्ति और विकास की इस नई रफ्तार के साथ हमारा क्षेत्र खुशहाली की ओर निरंतर अग्रसर है।
जय माता कोट काली🚩🚩🚩