सांगानेर: जयपुर ग्रामीण के दूदू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 2 किलो 392 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया, आरोपी पकड़ा
जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दूदू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 392 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त करने में सफलता हासिल हुई है वही पुलिस ने मामले में एक आरोपी सुशील उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई की गई है।