तुरकौलिया: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले गोबिंदापुर के युवक के खिलाफ एसपी के निर्देश पर तुरकौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले गोविंदापुर के युवक के खिलाफ तुरकौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि उक्त युवक थाना क्षेत्र के गोबिंदापुर का विवेक कुमार यादव है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल हुआ था। एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर थाना की पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुट गई है। युवक घर से फरार है।