तुरकौलिया: बिजुलपुर नुनिया टोला में एक 20 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर से मिला,पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी
बिजुलपुर नुनिया टोला में बुधवार शाम एक 20 वर्षीय महिला का शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था मे बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल भेज दी। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत महिला की पहचान नुनिया टोला निवासी लक्ष्मण साह की 20 वर्षीय पत्नी लालमुनि देवी के रूप में हुई है। घटना के समय महिला घर अकेली थी।