तुरकौलिया: सेमरा चौक एनएच पर कोल्डड्रिंक लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, चालक बाल-बाल बचा
सेमरा चौक एनएच पर कोल्डड्रिंक लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमे चालक बाल बाल बचा। बता दें कि कोल्डड्रिंक लेकर ट्रक मोतिहारी से सुगौली के तरफ जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। आस पास के लोगों ने दौड़ कर चालक को ट्रक के अंदर से निकाला। वही कोल्डड्रिंक अनलोड कर बगल के एक घर मे रखा गया है। घटना के एक घण्टे बाद भी पुलिस घटनास्थल नही पहुंच पाई थी।