तुरकौलिया: चिउंटही में पेड़ से लटका मिला एक 35 वर्षीय युवक का शव, सदर अस्पताल में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
चिउंटही में एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटके हुए मिला,पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। थानाध्यक्ष तुरकौलिया सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान उसी गांव के 35 वर्षीय पपु सहनी के रूप में हुई है। युवक का शव घर से मात्र 5 सौ फीट की दूरी पर झाड़ियों में एक जामुन के पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लगता है।