परिहार: दीपावली की दस्तक से कन्हवा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, खरीदारी की चकाचौंध से धीमी हुई शाम की रफ्तार
सीमावर्ती कन्हवा बाजार इन दिनों दीपावली के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है। बाजार में खरीदारों का ऐसा हुजूम उमड़ रहा है कि दुकानों पर पैर रखने तक की जगह मुश्किल हो रही है। मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी झालरें, मोमबत्तियां, मिठाइयां और पूजा सामग्री की दुकानों पर खास रौनक है। त्योहार की तैयारी में जुटे लोग अपनी पसंद का सामान खरीदने में व्यस्त हैं। शाम ढलते ही