हथुआ: मीरगंज की महिला का सिवान में नाती के प्रेम प्रसंग के कारण हत्या, शव ईंट-भट्ठा के गड्ढे में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनार गली निवासी 65 वर्षीय नगमा खातून की हत्या के मामले में सिवान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नगमा खातून स्वर्गीय रब्ब मियां की पत्नी थीं। उनका शव सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठा के गड्ढे से बरामद किया गया था।