अंबाह: किशनपुरा बंबा के पास ट्रैक्टर-कार or ओला इलेक्ट्रिक बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और 16 वर्षीय बेटी घायल ,मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Nov 4, 2026 किशनपुरा बंबा के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में ओला इलेक्ट्रिक बाइक सवार अजेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह चौहान, पत्नी वर्षा और 16 वर्षीय बेटी विधि घायल हो गए। तीनों को जनपद पंचायत कैलारस के निर्माण समिति सभापति महेंद्र सिंह सिकरवार ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मुरैना रेफर किया गया, बेटी की हालत गंभीर बताई गई है।