चान्दन: पीड़रा गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chanan, Banka | May 28, 2026 पीड़रा गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे कोल्हो पुझार को आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घरवालों की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी थी। गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गिरफ्तार कोल्हो पुझार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई के लिए उसे पेशी के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।