कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन, सीएम के नाम डीएम को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन, कासगंज ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन मंगलवार को सौंपा है। इस ज्ञापन प्रधान संगठन की मुख्यमंत्री से त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई है, क्योंकि 26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और वर्तमान परिस्थितियों में पंचायत चुनाव समय पर होना संभव नहीं दिख रहा है।