हरलाखी: भाजपा की हरलाखी, करुणा, बिशौल शक्ति केंद्रो की बैठक की गयी आयोजित
हरलाखी, करुणा व बिशौल शक्ति केंद्र की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। जिसमें बूथ अध्यक्ष का सत्यापन, बूथ कमिटी का सत्यापन,पन्ना प्रमुख का सत्यापन एवं लाभार्थियों से सम्पर्क करना मुख्य एजेंडा रहा। बैठक में श्रवण कुमार झा, रामकृपाल महतो, गोपाल झा, त्रिपुरारी शरण, राघवेश चौरसिया, संजीव पंजियार, रमन कुमार मिश्रा, रूपेश मिश्रा, महेश राय सहित अन्य ने भाग लिया।