टोंक: टोंक में बजरी माफिया के गुर्गे को पकड़ने गई पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, आरोपी फरार
Tonk, Tonk | May 17, 2026 टोंक। 15 मई की शाम साढ़े 7 बजे पुलिस की टीम बजरी माफिया के लिए रेकी करने वाले युवक को पकड़ने पहुंची तो विवाद हो गया। परिजनों ने पुलिस को घेर लिया और धक्का-मुक्की में आरोपी भाग निकला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना लेडीज पुलिस के आई और महिलाओं से अभद्रता की।