Public App Logo
गया के बोधि बिगहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डुमरिया-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर गोटिबांध गांव के समीप एक 10 चक्का ट्रक से 1591.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और शराब तस्कर वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया है। - Fatehpur News