चूरू: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से मांगा समर्थन
Churu, Churu | Nov 3, 2026 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण सहित भाजपा नेताओं ने विभिन्न ग्राम पंचायतों और गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया.