डग: सीहोर क्षेत्र के कुबेरेश्वर धाम में कथा सुनने गई डग क्षेत्र की महिला के सिर पर गिरा पंडाल, हुई घायल
Dug, Jhalawar | Mar 13, 2024 सीहोर क्षेत्र के कुबेरेश्वर धाम में कथा सुनने गई डग क्षेत्र की महिला के सिर पर गिरा पांडाल, हुई घायल। सीहोर क्षेत्र के कुबेरेश्वर धाम में कथा सुनने गई डग क्षेत्र की एक महिला के साथ हादसा हो गया, कथा के दौरान ही तेज हवा चलने से पांडाल महिलाओं के सिर पर गिर गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई, जिसमें एक झालावाड़ जिले के डग की निवासी है, जो कथा सुनने गई हुई थी।